गायघाट: गायघाट के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैला, सड़क डूबने से आवाजाही में परेशानी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। सोमवार दोपहर दो बजे तक मिली अपडेट के मुताबिक क्षेत्र के जमालपुर कोदई, कांटा पीरौंछा दक्षिणी और उतरी, केवटसा, समेत अन्य पंचायतों के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो गया है। वहीं जमालपुर कोदई पंचायत के साठा गांव जाने वाली सड़क पानी की तेज धार से टूट गया है।