गिरिडीह: झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक, 22 अगस्त को शहीद किशुन मरांडी के शहादत दिवस कार्यक्रम की तैयारी
आगामी 22 अगस्त को आयोजित होने वाले शहीद किशुन मरांडी की शहादत दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह 10 बजे अहिल्यापुर मोड़ स्थित शहीद किशुन मरांडी समाधि स्थल परिसर में झामुमो की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी ने की।