रामनगर: बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर में प्रधानाचार्य के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई
बीपी शुक्ला इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर से प्रधानाचार्य नन्हे सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ो छात्र छात्राएं अध्यापक मौजूद रहे।भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाए गए। सुरक्षा व्यवस्था में त्रिलोकपुर चौकी प्रभारी अश्वनी सिंह अब्दुल कयूम और विनोद यादव सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।