सिमरी बख्तियारपुर: सिमरी बख्तियारपुर में डायलिसिस सेंटर की शुरुआत जल्द
सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में पीपीपी मॉडल के तहत डायलिसिस सेंटर जल्द शुरू होने वाला है। मरीजों को सुविधाजनक इलाज के लिए शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। निर्माण कार्य और मशीनों की स्थापना पूरी हो चुकी है।