हाथरस: बीएच ऑयल मिल के पास 2 बाइकों की टक्कर में एक युवक गंभीर घायल, दूसरा बाइक सवार फरार
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के बीएच ऑयल मिल के पास 2 बाइकों की जोरदार टक्कर में आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क हादसे के दौरान टक्कर मारकर दूसरा बाइक सवार बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन गंभीर रूप से युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरो ने युवक का उपचार किया।