भादरा। संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर समरस संकल्प अभियान के तहत कलश वंदन रथ यात्रा का गांव भनाई में ग्रामीणों ने स्वागत किया। पंचायत समिति सदस्य करण बेनीवाल के नेतृत्व में सभा हुई। यात्रा प्रभारी राकेश जांगिड़ ने संत रविदास के जीवन व सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।