आनंदपुरी: नाहरपुरा आनंदपुरी पंचायती राज चुनाव: आरक्षण की लॉटरी आज, दावेदारों में बढ़ी हलचल
पंचायती राज चुनाव से पहले प्रधान, जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला कलक्ट्रेट सभागार में निकाली गई। पंचायत समिति आनंदपुरी और नवगठित पंचायत समिति नाहरपुरा के प्रधान पद को इस बार एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। पिछले चुनाव में यह पद एसटी पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था।