बहादुरपुर: अथाईखेड़ा पहुंची जल जन सेवा यात्रा, मुंगावली विधायक ने किया आत्मीय स्वागत
अथाईखेड़ा में सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंची बड़नगर-वाराणसी जल जन सेवा यात्रा का मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को शाम लगभग 4 बजे आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया गया।