टिहरी: एचएनबी गढ़वाल विवि के एसआरटी परिसर में नए छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में स्कूल ऑफ साइंस और स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज के नवप्रवेशित छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम में NEP-2020 और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।