सुप्पी: सुप्पी प्रखंड-अंचल कार्यालय का डीएम तनय सुल्तानिया ने किया निरीक्षण, लोगों की समस्याएं सुनीं
जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को सुप्पी प्रखंड अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।