भरथना: बकेवर के करौंधी में फसल चराने से रोकने पर किसान पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम करौंधी में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे खेत में जानवरों को फसल चराने से रोकने पर पिता-पुत्र ने किसान राजकुमार (46) पुत्र शंभूदयाल, निवासी करौंधी के साथ मारपीट कर कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। गंभीर घायल राजकुमार को बकेवर के पं. रामाधीन शर्मा 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।