टीकमगढ़: टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
टीकमगढ़ में आज रविवार को शाम 4 वजे वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के निर्देशन मे भाजपा कार्यकर्ताओ ने वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती के अवसर पर गर्ल्स कॉलेज में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।