पांडू: झारखंड के खनिज अधिकारों पर जेएमएम का तेवर, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Pandu, Palamu | Sep 19, 2026 पांडू प्रखंड में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 को लेकर झारखंड में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसी क्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेता अनिल चंद्रवंशी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड के खनिज अधिकारों, संवैधानिक अधिकारों और वित्तीय स्वायत्तता के संरक्षण की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।