Public App Logo
बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने बचाई दो जिंदगियां ऋषिकेश में बीन नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच मैक्स वाहन पलटने की सूचना पर SDRF की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। चुनौतीपूर्ण हालातों में रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे दो व्यक्तियों को सकुशल बाहर निकाला गया। पहले व्यक्ति को वाहन से सुरक्षित निकालने के बाद दूसरे व्यक्ति के वाहन में फंसे होने और तेज बहाव के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए SDRF की दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों टीमों ने समन्वय के साथ अभियान चलाकर दूसरे व्यक्ति को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। - Dehradun News