पनागर: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, जबलपुर के गांव में मातम; परिजनों ने उठाए सवाल, CBI जांच की मांग
परसवाड़ा (जमतरा) गांव में उस वक्त मातम छा गया, जब प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी पटेल उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर गांव पहुंची। बचपन से धार्मिक प्रवृत्ति के दीपक की अचानक मौत से परिवार और ग्रामीण स्तब्ध हैं। पुत्र की मौत की खबर सुनकर पिता चैतराम लोधी को सीने में दर्द की शिकायत हुई, हालांकि अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है।