Public App Logo
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव आज सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर हुआ, जब वे परिवार के साथ बागेश्वर धाम से लौट रहे थे। उनकी कार ट्रक से टकरा गई, जिसमें उन्हें कमर और पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। #किरणदेव #सड़कहादशा #जगदलपुरविधायक#भाजपाप्रदेशअध्यक्ष - Kondagaon News