शाहजहांपुर: थाना कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित जैन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद उपजे विवाद में अस्पताल प्रबंधन ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। परिजनों द्वारा लगाए गए लापरवाही के आरोपों को डॉक्टरों ने पूरी तरह बेबुनियाद बताया है।