खुरई: पॉलिटेक्निक में सुरक्षा के इंतजाम नहीं, टूटी बाउंड्री वॉल और गार्ड की कमी से कर्मचारियों की हो रही चोरी
Khurai, Sagar | Aug 12, 2026 पॉलिटेक्निक में सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम, बाउंड्री बाल टूटी है, कई जगहों पर इतनी नीची है कि कोई भी पैर रखकर चढ़ सकता है, कालेज परिसर में रहने वाले कर्मचारियों की हो रहीं हैं चोरियाँ,मैदान में गाय भैसों का बना रहता है डेरा, वृक्षारोपण में लगाए गये पौधे किये नष्ट,खेल मैदान खराब,बुधवार शाम 5 बजे प्राचार्य ने बताया कि टेंडर हो गया जल्दी बनेगी बाउंड्री बाल।