गांगड़तलाई: जोगिवाड़ा चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान में आग लगी, 8 लाख का हुआ नुकसान
गांगड़तलाई के जोगीवाड़ा चौराहे पर जनरल स्टोर में स्पार्किंग से आग लग गई। हादसे में 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ। आग लगने के समय परिवार दुकान बंद करके ऊपर मंजिल पर बने मकान में भोजन कर रहा था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ देर बाद धुएं की बदबू आई तो दुकान मालिक निलेश जैन नीचे दुकान में देखने पहुंचे। दुकान के अंदर धुआं ही धुआं था।