डोमचांच: डोमचांच के फुलवरिया पंचायत निवासी अजय का 21 हजार किमी स्केटिंग यात्रा पूरी करने पर भव्य स्वागत
डोमचांच के फुलवरिया पंचायत निवासी अजय विश्वकर्मा एक साल से अधिक समय तक स्केटिंग के जरिए करीब 21 हजार किलोमीटर की भारत यात्रा कर घर लौटे। इस दौरान उन्होंने 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन किए। डोमचांच पहुंचने पर नगर अध्यक्ष उमेश वर्मा और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत गुरुवार 9 बजे किया।