गड़हनी: गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर खेग्रामस का दो दिवसीय अनशन सत्याग्रह शुरू हुआ
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार सुबह 10 बजे से बुलडोजर राज्य खत्म करने, गरीबों को रोजगार देने, भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने सहित कई मुद्दों को लेकर खेग्रामस का दो दिवसीय अनशन सत्याग्रह शाम 8 बजे तक भी जारी रहा और कल जाकर समापन होगा। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों को उजाड़ना कोई समाधान नहीं है ,जिनको उजाड़ा जाए इससे पहले उनको बसाने की जरूरत है।