कुचाई: कुचाई में कृष्णोन्नति योजना के तहत प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन
कुचाई प्रखंड सभागार में गुरुवार दोपहर को कृष्णोन्नति योजना अंतर्गत प्रखंड स्तरीय खरीफ कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कृषक गोष्ठी का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, सांसद प्रतिनिधि मानसिंह मुंडा एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी ल्यूमिनस हेम्ब्रम ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसान एवं कृषि विभाग के कर्मी शामिल हुए.