Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

उत्तराखंड बॉर्डर पर हाई वोल्टेज ड्रामा, निहंग सिखों को पुलिस ने रोक कर्णप्रयाग और नगरासू में चल रहे विवाद के बीच गुरुवार को बड़ी संख्या में निहंग सिख हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से कुल्हाल बॉर्डर के रास्ते उत्तराखंड में प्रवेश करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें सीमा पर ही रोक दिया। उत्तराखंड पुलिस ने एहतियातन बैरिकेडिंग लगाकर निहंगों को आगे बढ़ने से रोका। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। निहंग सिख हेमकुंड साहिब जाने की मांग पर अड़े हुए हैं, जबकि पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उनसे लगातार वार्ता कर स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की गई है। कुल्हाल बॉर्डर पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। #uttarakhand #hemkundsahib #NihangSikhs #kulhalborder #PaontaSahib #karnprayag #UttarakhandNews #BreakingNews #PoliceAlert

Dehradun, Dehradun | Jun 25, 2026

MORE NEWS