भरथना: बकेवर सराय मिठ्ठे के पास हाईवे पर आवारा गोवंश से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
बकेवर सिक्सलेन हाईवे पर सरायमिट्ठे गांव के सामने आवारा गोवंश से बाइक टकराने पर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजौली चौकी पुलिस ने घायल देव कुमार (22) पुत्र अजीत कुमार, निवासी ग्राम नौधना को एंबुलेंस से 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय बकेवर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।