टेहरोली: टहरौली में अनंत चतुर्दशी पर जैन मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, मोक्ष कल्याण महोत्सव का हुआ आयोजन
अनंत चतुर्दशी के अवसर पर दसलक्षण पर्व के समापन दिवस पर जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीजी के अभिषेक एवं शांतिधारा से हुई। इसके पश्चात श्री 1008 वंशपूज्य भगवान के मोक्ष कल्याण महोत्सव का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया।मोक्ष कल्याण महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान को लाड्डू अर्पित किए।