मांट: कस्बा मांट में क्षेत्रीय विधायक ने दो बृज उदय प्रेरणा केंटीनों का किया उद्घाटन
Mat, Mathura | Aug 13, 2026 राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मांट तहसील परिसर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्मित दो बृज उदय प्रेरणा कैंटीनों का क्षेत्रीय विधायक राजेश चौधरी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इन कैंटीनों को संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहाँ आम जनता को न्यूनतम दरों पर गुणवत्तापूर्ण खान-पान की वस्तुएं मिलेंगी।