जनपद पंचायत भिण्ड ने निकाली तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत भिण्ड द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली जनपद पंचायत, भिण्ड से कलेक्ट्रेट कार्यालय होकर वापस जनपद पंचायत, भिण्ड पहुंचकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, एसडीएम भिण्ड, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष, जनपद पंचायत भिण्ड सीईओ, बाल विकास परियोजना अधिकारी (ग्रामीण) शामिल हुए। यात्रा में जनपद पंचायत भिण्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, नागरिक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी सम्मिलित हुए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#HarGharTiranga
#HarGharTiranga2026
#भिण्ड
#Bhind
31 views | Bhind, Madhya Pradesh | Aug 13, 2026