कटघोरा: पुश्तैनी जमीन के विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, भतीजे ने टंगिया से किया वार, पसान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Katghora, Korba | Sep 29, 2026 कोरबा के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद खूनी वारदात में बदल गया। 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मृतक की पहचान सीपतपारा पिपरिया निवासी 85 वर्षीय बबन राम यादव के रूप में हुई है।