नासरीगंज: डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य सड़क पर पड़ुरी गांव के निकट पेड़ गिरने से बाइक सवार पोस्टमास्टर घायल
नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ुरी गांव के निकट डेहरी-बिक्रमगंज मुख्य सड़क के किनारे लगे हरे यूकेलिप्टस के दो पेड़ अचानक उधर से गुजर रही एक बाइक पर गिर गये। शनिवार की सुबह हुए इस हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय पोस्टमास्टर बलराम कुमार घायल हो गये। डेहरी निवासी उक्त पोस्टमास्टर नासरीगंज शहर स्थित पोस्ट ऑफिस में कार्यरत हैं। बताया जाता है कि वे डेहरी स्थित अपने घर