पांडू: किसान भवन के सामने, जहां कल तिरंगा फहराया जाएगा, वहां कीचड़ से बदहाल स्थिति
Pandu, Palamu | Aug 14, 2026 पाण्डु प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को किसान भवन के सामने झंडोत्तोलन होना है, लेकिन कार्यक्रम स्थल के आसपास कीचड़ का अंबार लगा हुआ है। बारिश के बाद किसान भवन के सामने सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस समारोह से ठीक पहले स्थल की बदहाल स्थिति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।