चैनपुर: दो बाइकों की टक्कर में चौथी कक्षा के छात्र की मौत, एक गंभीर; दोनों बाइक चालक फरार
Chainpur, Gumla | Sep 24, 2026 चैनपुर थाना क्षेत्र के थानांडड़ गांव के समीप गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में चौथी कक्षा के छात्र एलेक्स कुजूर की मौत हो गई, जबकि सत्या तिग्गा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद दोनों मोटरसाइकिलों के चालक मौके से फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, एलेक्स कुजूर, पिता अनिल कुजूर, फुटबॉल खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान वह सत्या तिग्गा, पिता