अमरिया: घर में तेंदुए का बच्चा घुसने की सूचना से हड़कंप, वन विभाग और पुलिस ने की तलाशी
जहानाबाद क्षेत्र के पुरनापुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने घर में तेंदुए का बच्चा घुसने की सूचना दी। खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस-वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी और कोतवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे को घेरकर तलाशी ली गई, लेकिन अंदर कोई जंगली जानवर नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई।