मुरैना में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
मुरैना। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किया गया।
परेड में एसएएफ 5वीं बटालियन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जिला पुलिस बल महिला द्वितीय और एनसीसी सीनियर डिवीजन तृतीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया।
#मुरैना #morena