मांट: नोहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में अकेली महिला से घर में घुसकर किया छेड़छाड़ का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज
Mat, Mathura | Aug 16, 2026 नौहझील क्षेत्र के एक गांव में 14 अगस्त की शाम अपने घर में अकेली थी, तभी गांव का ही एक युवक अचानक घर के दरवाजे से अंदर घुस आया और महिला को जबरन दबोच लिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ हाथापाई की, जिससे उसके कपड़े फट गए और मुंह, नाक तथा हाथ पर चोटें आईं। महिला के शोर मचाने पर आरोपी छत के रास्ते से फरार हो गया।