Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image

मरीजों की लंबी कतारें, ओपीडी में मात्र एक डॉक्टर के सहारे चल रहा सलूणी अस्पताल सलूणी: उपमंडल अस्पताल सलूणी में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोज़ाना ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुँचते हैं, लेकिन दिन के समय केवल एक डॉक्टर के सहारे स्वास्थ्य सेवाएँ संचालित होने से मरीजों को घंटों इंतज़ार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में तीन डॉक्टरों के पद होने के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। वर्तमान में एक डॉक्टर दिन के समय ओपीडी संभाल रहे हैं, जबकि दूसरे डॉक्टर रात की ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं एक डॉक्टर की डेपुटेशन अन्य स्थान पर लगाए जाने से स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों की उपलब्धता और कम हो गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि किहार हस्पताल में 3 नए डॉक्टरों की तैनाती होनी थी, लेकिन मात्र एक डॉक्टर ने जॉइनिंग की है वही सुनने में आया है कि आज तक 2 डॉक्टरों ने कार्यभार नहीं संभाला है ? यदि समय पर नियुक्तियाँ पूरी हो जातीं, तो सलूणी अस्पताल के डॉक्टर को डेपुटेशन पर नहीं भेजना पड़ता और स्थानीय मरीजों को इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। दूर-दराज़ के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीज और उनके परिजन समय पर उपचार न मिलने से चिंता जता रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से डॉक्टरों की कमी बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि सलूणी अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टरों की शीघ्र नियुक्ति की जाए तथा डेपुटेशन व्यवस्था की भी समीक्षा की जाए, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिल सकें। सुनील पहाड़ी ✍️ पहाड़ी न्यूज़ #Salooni #Chamba #HimachalPradesh #SalooniHospital #DoctorShortage #HealthCare #PublicHealth #Patients #HealthcareCrisis #MedicalServices #PahadiNews #SunilPahadi #BreakingNews #Hospital #HealthcareForAll #ViralNews #Trending #NewsUpdate #HimachalNews #SaveHealthcare

Chamba, Chamba | Aug 5, 2026

MORE NEWS