सहारनपुर: थाना मण्डी पुलिस ने 2004 के आर्म्स एक्ट मामलों में अदालत से गैरहाजिर दो NBW वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
सहारनपुर में अदालत से जारी गैर-जमानती वारंट के बाद मण्डी पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ वर्ष 2004 में आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हुए थे। पुलिस के अनुसार पहला आरोपी नानू पुत्र रशीद, निवासी मदनपुरी, थाना मण्डी, हाल निवासी मदीना कॉलोनी उर्फ मिद्दा कॉलोनी, हलालपुर-चिलकाना रोड है।