अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की गिनती के दौरान हुई चोरी के मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने समर्थन किया है। खरगे ने कहा था कि गरीब की श्रद्धा से दिए गए 50 रुपये की भी सुरक्षा नहीं है।
परमहंस आचार्य ने भाजपा नेताओं और अधिकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों को छोड़कर ज्यादातर अधिकारी और नेता भ्रष्ट हैं और उनका ध्यान संपत्ति बनाने पर है। उन्होंने कई नेताओं और अधिकारियों पर चरित्रहीन होने का भी आरोप लगाया।
#अयोध्या #राममंदिर #दानराशि #चोरी #मल्लिकार्जुनखरगे #परमहंसआचार्य #कांग्रेस #भाजपा #राजनीति #Ayodhya #rammandir
Dehradun, Dehradun | Aug 18, 2026