मुंगावली: मुंगावली में हजारों विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, गूंजे देशभक्ति नारे
प्रशासन ने शुक्रवार को शाम लगभग 6 बजे बताया कि विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री राव बृजेन्द्र सिंह यादव के निर्देशन में घर-घर तिरंगा और हर घर स्वच्छता अभियान के तहत मुंगावली में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ बहादुरपुर रोड स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा स्थल से हुआ।