पाटी: पाटी नगर में सिवनी के लड्डू गोपाल की भव्य शोभायात्रा निकली, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत
Pati, Barwani | Aug 9, 2026 सिवनी के प्रसिद्ध लड्डू गोपाल जी का तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम पाटी नगर में संपन्न हुआ। आगमन के बाद तीन दिन तक लगातार भव्य कार्यक्रम हुए। जिसमें प्रथम दिन विशाल भजन संध्या हुई। इस भजन संध्या में शुभम राणा एंड ग्रुज म्यूजिक ग्रुप इंदौर द्वारा प्रस्तुति दी गई। दूसरे दिन मानस मित्र सुंदर कांड मंडल पाटी द्वारा सुंदरकांड पाठ हुआ। अन्तिम दिन भव्य शोभायात्रा निकाली।