धनौरा: मामूली विवाद में मारपीट के बाद घायल व्यक्ति की मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पांच बजे गांव शेरपुर निवासी महिपाल सिंह।