लालगंज: महुअट गांव के 30 वर्षीय युवक की हिमाचल प्रदेश के पठानकोट में ट्रेन से हुई मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
लालगंज के महुअट गांव निवासी 30 वर्षीय राजकुमार सिंह की हिमाचल प्रदेश के पठानकोट में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मंगलवार की रात करीब 8:30 बजे ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने साथियों के साथ कमरे की ओर लौट रहा था कि इसी दौरान कदरौरी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन पार करते समय अचानक वह ट्रेन की चपेट में आ गया। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।