ग्वालियर गिर्द: बिजौली थाना क्षेत्र में स्कूली छात्र से मारपीट, हवाई फायरिंग के आरोप से मचा हड़कंप
ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर स्कूली छात्र से मारपीट और हवाई फायरिंग के आरोप से सनसनी फैल गई। पुलिस ने बुधवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सामने आए नकाबपोश युवकों के वीडियो की जांच की जा रही है।