संग्रामपुर: संग्रामपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा बाजार
हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को शाम 4 बजे भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम के नेतृत्व में संग्रामपुर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा रानी प्रभावती उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजार, महावीर चौक और अंबेडकर चौक होते हुए प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में