टाटीझरिया: टाटीझरिया प्रखंड के चार गांवों में 24 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदीं, बाउंड्रीवाल ध्वस्त
टाटीझरिया के चार गांवों में 24 हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदीं, बाउंड्रीवाल ध्वस्त। जिस रास्ते से गुजरा हाथियों का दल, पीछे छूट गए तबाही के निशान। 24 हाथियों के झुंड ने टाटीझरिया प्रखड में जमकर तांडव मचाते हुए बड़ा डहरभंगा, गोधिया, केसड़ा और दूधमटिया में भारी तबाही मचाई। हाथियों का दल जिस रास्ते से भी गुजरा, अपने पीछे तबाही के निशान छोडते गए।