मसूरी एमपीजी कॉलेज चुनाव में एबीवीपी को झटका, तीन नामांकन निरस्त
एनएसयूआई ने कॉलेज गेट पर किया हंगामा
मसूरी। एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के पहले ही दिन चुनावी माहौल गरमा गया। नामांकन पत्रों की प्रारंभिक जांच में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों में खामियां मिली जिसके बाद नामकंन पत्र को निरसत करने को लेकर एनएसयूआई समेत अन्य छात्र नेताओं ने कॉलेज परिसर और गेट पर जमकर हंगामा किया। छात्र नेताओं ने चुनाव समिति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया की मांग उठाई। नामांकन प्रक्रिया के दौरान कॉलेज परिसर में छात्र गुटों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। स्थिति बिगड़ने से पहले कॉलेज प्रशासन ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार उपाध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी की उम्र 22 वर्ष चार माह पाई गई, जबकि लिंगदोह सिफारिशों के तहत अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष निर्धारित है। वहीं सचिव और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के दस्तावेजों की जांच में परिणाम घोषित नहीं होने और क्रेडिट बेस्ड सिस्टम की निर्धारित शर्तें पूरी नहीं होने से संबंधित कमियां सामने आईं। इसके बाद प्रारंभिक जांच में तीनों नामांकन निरस्त कर दिए गए।
#BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
#cmuttrakhkhand
Mussoorie, Dehradun | Sep 24, 2026