धमतरी: सोंढुर बांध के खोले गए पांच गेट, प्रशासन ने नदी के तटीय इलाकों में जारी किया अलर्ट
बता दे की धमतरी जिले में दो दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश के कारण नदी नाले तूफान पर है। वही बांधो में भी तेजी से पानी की आवक हो रही है। जिसके चलते सोंढुर बांध के पांच गेट खोला गया है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांध के कैचमेंट कैचमेंट क्षेत्र में लगातार वर्षा होने से वर्तमान में जलाशय में 15256 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।