दरियापुर: चित्राली उपाध्याय के शिव तांडव ने बांधा समां, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा यज्ञ परिसर
दरियापुर प्रखंड के सज्जनपुर मटिहान में आयोजित नौ दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ समारोह में मंगलवार की रात भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सारण की चर्चित 'वायरल गर्ल' चित्राली उपाध्याय की शिव तांडव पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को म