मोहनपुर: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सतर्कता सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन
उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम 1989 से संबंधित जिला स्तरीय सतर्कता सा मॉनिटरिंग समिति की बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया। बैठक में उपायुक्त जिले के भीतर अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन दर्ज मामलों की कानूनी प्रगति और पीड़ितों को मिलने वाली सहायता राशि की विस्तृत समीक्षा की।