शेरघाटी: पांच सेकंड के तेज तूफान ने मचाई तबाही, कई घरों के छप्पर उड़े
Sherghati, Gaya | Sep 26, 2026 शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को अचानक करीब पांच सेकंड तक चले तेज चक्रवाती तूफान ने अफरा-तफरी मचा दी। तेज हवा के कारण कई घरों के करकट व छप्पर उड़ गए। कई जगह पेड़ और बड़ी डालियां टूटकर सड़क पर गिर गईं, जिससे कुछ देर आवागमन प्रभावित रहा।तूफान का असर बाजार क्षेत्र में भी दिखा। कई अस्थायी दुकानों के तिरपाल और छाजन उड़न