बांका | अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर व्यवहार न्यायालय में जागरूकता कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर 1 अक्टूबर को व्यवहार न्यायालय, बांका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सत्यभूषण आर्य ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम मोहम्मद शाहनवाज आलम, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव श्रीमती सपना रानी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रणव कुमार एवं दिवाकर रंजन सहित जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला विधिज्ञ संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान वृद्धजनों के बीच उनके कानूनी अधिकारों से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए। उन्हें भोजन, कपड़ा, आवास, सम्मान और भरण-पोषण से जुड़े अधिकारों की जानकारी दी गई।
वृद्धजनों को बताया गया कि यदि परिवार या संतान उनकी देखभाल नहीं कर रहे हैं, तो वे संबंधित अनुमंडल कार्यालय स्थित मेंटेनेंस ट्रिब्यूनल में आवेदन देकर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
बांका में वृद्धजनों के लिए दो शेल्टर होम की व्यवस्था होने की जानकारी भी दी गई। इनमें एक बांका जिला मुख्यालय के कटोरिया बस स्टैंड और दूसरा अमरपुर में निबंधन कार्यालय के समीप स्थित है, जहां वृद्धजनों के लिए निःशुल्क आवासन की व्यवस्था है।
कार्यक्रम के दौरान व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सक डॉ. अमल आनंद और डॉ. रश्मि सिन्हा सहित जीएनएम मीरा कुमारी और निशा कुमारी ने वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मियों, पारा विधिक स्वयंसेवकों और अन्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
#बांका #Bankanews #BankaNewsToday #InternationalOlderPersonsDay #अंतर्राष्ट्रीयवृद्धजनदिवस #वृद्धजन #वृद्धजनअधिकार #LegalAwareness #DLSABanka #DistrictLegalServicesAuthority #BiharNews #BiharNewsToday #CourtNews #BankaCourt #स्वास्थ्यशिविर #LegalAid #विधिकसेवा #जागरूकताकार्यक्रम #BiharUpdate #BreakingNews #LatestNews #MandarTimesNews